(VIDEO) जींद में दिनदहाड़े व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने बस से उतरते ही की फायरिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2024 02:06 PM

हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां जींद में पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर मोड़ पर व्यक्ति की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या की गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सफीदों (विजेंद्र सिंह) : हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां जींद में पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर मोड़ के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कमल सिंह अपनी-अपने टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया।

पुरानी रंजिश का मामला 

मृतक की पहचान गांव ऐंचरा कला निवासी संजय (40) के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी तादाद में लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था तथा संजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला आपसी कोई पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

हमलावर वारदात को अंजाम देकर हुए फरार 

मिली जानकारी के अनुसार गांव ऐंचरा कलां का संजय गोहाना से सफीदों आने वाली बस में गांव सवार होकर सफीदों आ रहा था। जैसे ही बस बुटाना नहर मोड पर रुकी तो संजय उसमें से उतरा कि तभी उस पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला बोल दिया गया। गोलियां लगते ही संजय की मौके पर मौत हो गई और हमलावर मौके से भाग गया। गोलियां चलते ही आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे तो एक व्यक्ति की गोलियां लगने से मौत हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!