जीजा के जानकार ने 1 साल तक किया महिला के साथघिनौना काम, शादी का झांसा भी दिया

Edited By Isha, Updated: 02 Oct, 2024 11:11 AM

a man known to her brother in law raped a woman for 1 year

जिला गुरुग्राम के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने अपने जीजा के जानकार पर शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से भी अधिक समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जीजा व 3 अन्य के साथ मिल

जींद, : जिला गुरुग्राम के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने अपने जीजा के जानकार पर शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से भी अधिक समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जीजा व 3 अन्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। घटनास्थल गुरुग्राम जिले का होने के चलते महिला थाना जींद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफ.आई.आर. दर्ज करके आगामी जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेजी है।

गुरुग्राम जिले के एक गांव निवासी 25 साल की विवाहिता ने महिला थाना जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन जींद जिले के एक गांव में शादीशुदा है। उसके बहनोई के जानकार शमशेर का बहन की ससुराल में आना-जाना था। इसी वजह से उसकी भी शमशेर के साथ जान-पहचान हो गई थी तथा वह उसके घर पर आने-जाने लगा।

इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया तथा अप्रैल, 2023 में पहली बार उसके घर पर ही उसके साथ बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया। 
इसके बाद आरोपी उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करने लगा। करीब एक साल तक आरोपी उसे शादी के नाम पर गुमराह करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसके बहनोई, गांव के सरपंच तथा 2 अन्य लोगों को अपने साथ लेकर उसके घर पर आया तथा उससे गाली-गलौच तथा मारपीट की। 

सभी आरोपियों ने उसे मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी शमशेर पर उससे पैसे ऐंठने के आरोप भी लगाए हैं। महिला थाना जींद पुलिस ने आरोपी शमशेर, सरपंच, शौकत अली, विनोद, सद्दू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेजी है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!