महिला बाऊंसर से शादी का झांसा दे बनाए संबंध, पीड़िता ने पुलिस से कहा- मेरी वीडियो डिलीट करवाओ

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2025 03:01 PM

a man allegedly had relations with a female bouncer

सैक्टर-5 महिला पुलिस थाने में यौन शोषण से लेकर प्राइवेट वीडियो को वायरल करने का बड़ा मामला सामने आया है। महिला बाऊंसर ने बताया कि वह चंडीगढ़ सैक्टर-26 के क्लबों में सिक्योरिटी का काम करती है।

पंचकूला: सैक्टर-5 महिला पुलिस थाने में यौन शोषण से लेकर प्राइवेट वीडियो को वायरल करने का बड़ा मामला सामने आया है। महिला बाऊंसर ने बताया कि वह चंडीगढ़ सैक्टर-26 के क्लबों में सिक्योरिटी का काम करती है। इसी दौरान उसकी जान-पहचान आरोपी के साथ हुई थी। जहां आरोपी बाऊंसर ने उससे पहले दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक किया। इसके बाद आरोपी ने चंडीगढ़ के ही होटल में उसके साथ संबंध बनाए।

इस दौरान वायदा किया गया था कि आरोपी उसके साथ शादी करेगा लेकिन जब उसने कई महीनों के बाद शादी के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। वहीं इसके साथ ही आरोपी ने खुद और अपनी एक महिला बाऊंसर दोस्त के जरिए उसकी एक प्राइवेट वीडियो दिखाई। इसके बाद आरोपी और महिला बाऊंसर ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने

शादी के बारे में दोबारा से बात की तो वह उसकी प्राइवेट वीडियो लीक कर देगा। इसके बाद बार-बार के टॉर्चर से तंग आकर पीड़ित महिला बाऊंसर ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी। जहां प्राइमरी जांच में सामने आया कि मामला चंडीगढ़ से जुड़ा है, लेकिन पंचकूला पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफ. आई.आर. दर्ज की है जिसे चंडीगढ़ पुलिस के पास भेजा गया है।

पीड़ित महिला बाऊंसर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आखिर कब उसका यह वीडियो बनाया, उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। वहीं अब बार-बार उस वीडियो को लोगों के बीच वायरल करने का डर दिखाया जा रहा है। लिहाजा आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वीडियो भी डिलीट करवानी चाहिए। पंचकूला महिला थाना पुलिस ने इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों को कॉल कर भी जानकारी दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!