Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Oct, 2026 03:48 PM

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात 2 ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। वह एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक में जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसकी गाड़ी टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक के शव को बाहर निकाला।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था। उसका चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)