तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला ने PGI में तोड़ा दम

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Oct, 2024 12:20 PM

a high speed unidentified vehicle hit a mother and son crossing the road

पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने मां-बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पानीपत : पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने मां-बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक महिला और आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है। 2 अक्टूबर को वह पेप्सी पुल के पास था। तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!