Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2023 08:11 AM

नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। दो गुटों में भयंकर टकराव हो गया। इसमें तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया। भीड़ की तरफ से गोली भी चलाई गई। इस हिंसा में...
पानीपत: नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। दो गुटों में भयंकर टकराव हो गया। इसमें तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया। भीड़ की तरफ से गोली भी चलाई गई। इस हिंसा में पानीपत से गए 100 लोगों का जत्था भी फंस गया।
जानकारी देते हुए विश्व हिंदु परिषद के पानीपत मंत्री पुनीत बत्रा ने बताया कि वहां फंसे पानीपत के लोगों में 20 महिलाएं, 8 बच्चों समेत 100 लोग हैं। भीड़ में चलाई गोली पानीपत के एक व्यक्ति को लगी है। जिसकी हालत बहुत नाजुक है। मंदिर में फंसे पानीपत के सभी 100 लोगों को पुलिस ने अपनी बसों में रेस्क्यू किया और पुलिस लाइन ले गए। अब केंद्र से सेना के वहां पहुंचने के बाद ही इन सभी लोगों को बाहर निकाला जाएगा। पुनीत बत्रा ने बताया कि पानीपत से यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह 6 बजे जत्था रवाना हुआ था। जिसमें 1 बस और 3 गाड़ियों में सवार होकर लोग गए थे। पुनीत ने बताया कि जत्थे में वह भी गए थे, लेकिन किसी कारणवश वे वापस लौट आए थे। कुछ ही देर बाद वहां हिंसा की सूचना मिली।