दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर हुई 70 हजार रुपए की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 02 Feb, 2020 04:24 PM

पलवल में अलीगढ़ रोड स्थित धानमिल के समीप परचून के थोक विक्रेता से गन प्वाइंट पर 70 हजार रुपये लूट ले गए । आपको बता दें कि नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार

पलवल (दिनेश)- पलवल में अलीगढ़ रोड स्थित धानमिल के समीप परचून के थोक विक्रेता से गन प्वाइंट पर 70 हजार रुपये लूट ले गए । आपको बता दें कि नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कैप्स थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। वहीं यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पलवल के राजीव नगर निवासी कालीचरण ने बताया कि पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर धान मील के पास उसकी लाला कालीचरण किराना स्टोर के नाम से दूकान है। प्रतिदिन की तरह उसने रविवार की सुबह करीब छह बजे दूकान खोली थी और दूकान पर बैठा हुआ था। लगभग आधे घंटे बाद बाइक पर चार नकाबपोश युवक आए।  जिनमें तीन के हाथ में देशी कट्टा था और एक के हाथ में चाकू था। चारों युवकों ने आते ही कहा जो भी कुछ है निकाल दो। इतना कहते ही उक्त युवक दूकान के गल्ले से रुपयों की गड्डी को निकालकर बैग में रखकर फरार हो गए। पीडि़त ने जब उक्त लुटेरों का विरोध किया।  तो उन्होंने उसे गोली मार देने की धमकी दी। लुटेरों की यह वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटैज को चेक किया।

पुलिस जांच अधिकारी नेपाल ने बताया कि पीडि़त की शिकायत व सीसीटीवी फुटैज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!