Edited By vinod kumar, Updated: 23 May, 2020 09:44 PM

हरियाणा में एक बार फिर कोरोना ने कोहराम मचा दिया। प्रदेश में आज 64 काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई। राज्य में अब संक्रमिताें की संख्या 1131 पहुंच गई। आज अमेरिका से पहुंचे 76 लोगों में से 21 के कोरोना पॉजिटिव...
चंडीगढ (धरणी): हरियाणा में एक बार फिर कोरोना ने कोहराम मचा दिया। प्रदेश में आज 64 काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई। राज्य में अब संक्रमिताें की संख्या 1131 पहुंच गई। आज अमेरिका से पहुंचे 76 लोगों में से 21 के कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं जिलाें की बात करें ताे आज गुरुग्राम में 12, फरीदाबाद में 10, पानीपत में 7, हिसार, साेनीपत और हिसार में 3-3, भिवानी 2, पलवल, करनाल और कुरुक्षेत्र में 1-1 मामला सामने आया है। आज राहत की बात यह है कि 44 लाेग ठीक हाेकर वापस घर लाैटे। प्रदेश में नूंह, अंबाला और यमुनानगर जिला काेराेना मुक्त हाे गए हैं।
देखें अपने जिले की रिपोर्ट (23 मई )-
| जिला |
कुल |
नए |
ठीक |
सक्रिय |
मौतें |
| गुरुग्राम |
262 |
12 |
140 |
120 |
2 |
| फरीदाबाद |
195 |
10 |
115 |
74 |
6 |
| सोनीपत |
154 |
3 |
116 |
35 |
1 |
| झज्जर |
91 |
0 |
90 |
1 |
0 |
| नूंह |
65 |
0 |
65 |
0 |
0 |
| अंबाला |
42 |
0 |
40 |
0 |
2 |
| पलवल |
41 |
1 |
37 |
4 |
0 |
| पानीपत |
53 |
7 |
32 |
18 |
3 |
| पंचकूला |
25 |
0 |
24 |
1 |
0 |
| जींद |
26 |
3 |
18 |
8 |
0 |
| करनाल |
24 |
1 |
11 |
12 |
1 |
| यमुनानगर |
8 |
0 |
8 |
0 |
0 |
| सिरसा |
9 |
0 |
8 |
1 |
0 |
| फतेहाबाद |
8 |
0 |
5 |
3 |
0 |
| भिवानी |
8 |
2 |
4 |
4 |
0 |
| रोहतक |
15 |
0 |
9 |
5 |
1 |
| महेन्द्रगढ़ |
21 |
0 |
4 |
17 |
0 |
| हिसार |
12 |
3 |
3 |
9 |
0 |
| रेवाड़ी |
11 |
0 |
0 |
11 |
0 |
| चरखी दादरी |
6 |
0 |
1 |
5 |
0 |
| कैथल |
5 |
0 |
3 |
2 |
0 |
| कुरुक्षेत्र |
15 |
1 |
3 |
12 |
0 |
विदेशी
(इटालियन) |
14 |
0 |
14 |
0 |
0 |
विदेशी
(USA से लाैटे
हरियाणवी) |
21 |
21 |
0 |
21 |
0 |
| कुल- |
1131 |
64 |
750 |
365 |
16 |
फरीदाबाद में नहीं थम रहा काेराेना का कहर
कोरोना का कहर हरियाणा में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज जिला फरीदाबाद में भी कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है।कोरोना के एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद जिला में कुल आंकड़ा 193 तक पहुंच गया है, 112 मरीज अभी तक ठीक हो चुके है इसके साथ 71 मरीज अभी तक उपचाराधीन है वहीं 4 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
पानीपत में एक साथ सामने आए 7 पॉजिटिव केस
कोरोना का कहर हरियाणा में भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा। हरियाणा के ज्यादातर जिले इस महामारी की चपेट में आ गए है। आज पानीपत में भी कोरोना के 7 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इनमें से 6 मामले शिव नगर और 1 गंगाराम कॉलोनी का है।
कुल 16 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 16 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 6, पानीपत में 3, अंबाला व गुरुग्राम से 2 और रोहतक, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।