किशोरी से छेड़खानी के दोषी को 4 साल जेल, घर में अकेली देख फाड़े थे कपड़े

Edited By Ishika Jain, Updated: 16 May, 2025 11:00 AM

4 years jail for molesting a teenager

: किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत ने दोषी करार देकर 4 साल जेल व 16 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 5 माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

सोनीपत: किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत ने दोषी करार देकर 4 साल जेल व 16 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 5 माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

पीड़ित महिला ने 4 जुलाई, 2024 को मोहाना थाना पुलिस को बताया | था कि वह तथा उनके पति मजदूरी करते हैं। उनकी करीब 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोसी धर्मबीर उनके घर में घुस गया व बेटी के साथ छेड़खानी की व कपड़े भी फाड़ दिए थे। उसी दौरान उनके 2 छोटे बच्चे घर आ गए थे तो धर्मबीर किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। शिकायत पर पुलिस ने धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!