फसलों के मुआवजे के लिए 4 हजार 145 किसानों ने कराया पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 अप्रैल तक रखा गया

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 06 Apr, 2023 08:17 PM

4 thousand 145 farmers got registered for crop compensation

शहर में बेमौसम बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए 4 हजार 145 किसानों ने पंजीकरण कराया है। साथ ही इसके पंजीकरण की तिथि 10 अप्रैल तक रखा गया है।

गोहाना(सुनील): शहर में बेमौसम बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए 4 हजार 145 किसानों ने पंजीकरण कराया है। साथ ही इसके पंजीकरण की तिथि 10 अप्रैल तक रखा गया है। इन किसानों का कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया जाएगा और उन्हें मुआवजा भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बता दें कि हरियाणा के कई जिलों में 23 मार्च से बेमौसम बरसात हो रही है। अब तक गोहाना ब्लॉक में 1275, मुंडलाना ब्लॉक में 970, कथूरा ब्लॉक में 1900 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इन किसानों की फसलों की सर्वे के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जल्द ही सर्वे का काम शुरू करेगी। जिन किसानों ने फसलों का बीमा नहीं कराया हुआ है। उन किसानों के लिए सरकार द्वारा 10 अप्रैल तक क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया। किसान अब अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसलों के खराबे का पंजीकरण करा सकते हैं। 

          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!