लक्की ड्रा में सफारी कार निकलने का झांसा देकर ठगे 4 लाख 34 हजार रुपए

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 10:34 AM

4 lakh 34 thousand rupees cheated by safari car exit in lucky draw

सनेपडील कम्पनी से ऑनलाइन घड़ी मंगवाने के बाद कम्पनी के नाम से आई एक फोन कॉल पर लक्की ड्रा के जरिए सफारी कार निकालने का झांसा देकर किकराल निवासी एक व्यक्ति से लाखों....

भिवानी (वजीर) : सनेपडील कम्पनी से ऑनलाइन घड़ी मंगवाने के बाद कम्पनी के नाम से आई एक फोन कॉल पर लक्की ड्रा के जरिए सफारी कार निकालने का झांसा देकर किकराल निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। किकराल निवासी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राहुल ने सनेपडील से ऑनलाइन एक घड़ी मंगवाई थी।

घड़ी मंगवाने के करीब 2-3 दिन बाद उनके पास एक फोन कॉल आई और उन्हें बताया गया कि आपने सनेपडील से जो घड़ी मंगवाई थी उसका लक्की ड्रा किया गया है इस ड्रा में आपके सफारी कार निकली है। इसके लिए आपको कुछ पैसे बीमा व गाड़ी लाने का किराया देना होगा। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें गाड़ी के फर्जी सैल लैटर वीनर का ईनाम खाते में जमा करवाने पर टैक्स के नाम से 4,34,800 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!