CIA ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, 1 करोड़ की चरस के साथ 3 नाबालिग लड़कियों सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Sep, 2024 11:31 AM

4 arrested including 3 minor girls with hashish worth rs 1 crore

हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने 33 किलो 900 ग्राम की चरस बरामद की है। इस चरस की तस्करी के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने 33 किलो 900 ग्राम की चरस बरामद की है। इस चरस की तस्करी के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

1 करोड़ की बताई जा रही चरस 

सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से चरस की खेप आ रही है। जिसको लेकर टीम गठित की, जिसने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए लोगों में तीन नाबालिग लड़कियां हैं जिनका इस्तेमाल चरस तस्करी में किया जाता था। उन्होंने बताया कि 33 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसमें राज नामक युवक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार के मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस चरस की कीमत बाजार में एक करोड़ बताई जा रही है।

सीआईए इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन लड़कियां नाबालिग है, इसलिए उन्हें सीडब्ल्यूसी के पास पेश किया जा रहा है। इन्हें कौन इस्तेमाल करता था और किस तरह से यह चरस सप्लाई की जाती थी, इन सब की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह लोग पहले भी चरस की तस्करी करते थे लेकिन अब बड़े पैमाने पर की है जिसको लेकर चारों को गिरफ्तार किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!