पिंजौर में 33वें मैंगो मेले का शुभारंभ, CM सैनी बोले, "अन्नदाता की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता"

Edited By Harman, Updated: 11 Jul, 2026 10:44 AM

33rd mango fair inaugurated in pinjore

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में आयोजित 33वें मैंगो मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानी से जुड़े अन्नदाताओं की आय बढ़ाने तथा उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध...

पिंजौर (उमंग) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में आयोजित 33वें मैंगो मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानी से जुड़े अन्नदाताओं की आय बढ़ाने तथा उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और देशभर से आए आम उत्पादकों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न किस्मों के आमों की जानकारी ली। इस अवसर पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर रहे थे।

वहीं कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर श्यामलाल बंसल और हरियाणा पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंगो मेला किसानों, बागवानों और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है तथा बागवानी क्षेत्र को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण और बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ऐसे आयोजन किसानों को अपनी उपज प्रदर्शित करने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।काबिलेजिक्र है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से किसान अपनी आमों की फसल की प्रदर्शनी लगाने पंचकूला के पिंजौर में आयोजित मैंगो मेले में पहुंचे हैं। मैंगो मेले में शिरकत कर रहे मोहम्मद उस्मान और शाहदाब अली ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है। विलुप्त हो रही आम की किस्म को फिर से पैदा करने और संरक्षित करने की इनकी सफल कोशिशों को भी हरियाणा सरकार ने खूब सराहा है।तीन दिवसीय मैंगो मेले में देशभर से आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड कोर्ट, क्राफ्ट बाजार और अन्य आकर्षण लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!