3 दिन पहले बेसुध हालत में मिला था युवक, सिर में मारी गई थी चोट... पीजीआई में तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2024 06:48 PM

3 days ago the young man was found unconscious

गुप्ता कालोनी में तीन दिन पहले बेसुध हालत में मिले युवक की पीजीआई में मौत हो गई। युवक के सिर में गहरी तथा शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त

जींद: गुप्ता कालोनी में तीन दिन पहले बेसुध हालत में मिले युवक की पीजीआई में मौत हो गई। युवक के सिर में गहरी तथा शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के बाद मृतक की मां की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया।  

शहर थाना पुलिस ने 26 जून को गुप्ता कालोनी में एक युवक बेसुध हालात में पड़ा मिला। जिसकी बाइक कुछ दूरी पर खडी थी। उसे गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल से पीजाआई रोहतक रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लावारिस हालात में मिली बाइक के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मृतक की पहचान गांव पडाना निवासी हरदीप (29) के साथ रूप में हुई। परिजनों ने पीजाआई रोहतक पहुंच कर मृतक की पहचान कर ली।

मृतक की मां राजो देवी ने बताया कि उसका बेटा हरदीप दो बच्चों का पिता तथा नशे का आदी था। 26 जून को वह बाइक लेकर घर से निकला था। गुप्ता कालोनी में ईश्वर के दो बेटों ने दो अन्य के साथ मिल कर उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। सिर में अंदरूनी गहरी चोट ज्यादा होने के कारण उसका बेटा बेसुध हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!