हरियाणा में पांच जिलों की 23 कॉलोनियां नियमित, अधिसूचना भी जारी

Edited By Isha, Updated: 16 Jan, 2026 01:11 PM

23 colonies in five districts of haryana have been regularized

हरियाणा सरकार ने पांच जिलों की 23 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। शहरी निकाय विभाग ने वीरवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने पांच जिलों की 23 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। शहरी निकाय विभाग ने वीरवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इसमें अंबाला की महाराणा प्रताप कॉलोनी, सोनिया कॉलोनी एक्सटेंशन, करनाल की गुरुनानक कॉलोनी, हेरिटेज लॉन के पास का इलाका, निसान पब्लिक स्कूल कॉलोनी व बलजीत एंक्लेव, निर्मल विहार कॉलोनी, आरकेपुरम एक्सटेंशन,

पलवल की कॉलोनी आईडी नंबर 295, झज्जर की लाल चंद प्रिया बेरी गेट व कंवर कॉलोनी, महेंद्रगढ़ की दीवान कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, आरकेपुरम कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, हीरा नगर, एनबीसीसी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, इंप्लाई कॉलोनी एक्सटेंशन, दया नगर कॉलोनी एक्सटेंशन, अमृतधारा कॉलोनी, रामकरण दास एक्सटेंशन कॉलोनी व रघुनाथ नगर कॉलोनी शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!