Jind: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, कॉलोनी से ही अपहरण करके ले गया था आरोपी

Edited By Isha, Updated: 31 Jan, 2024 02:38 PM

20 years imprisonment for the accused of raping a teenage girl

जींद की एक कॉलोनी से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को एडी. चंद्रहास की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दो

जींद:  जींद की एक कॉलोनी से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को एडी. चंद्रहास की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैट काटनी होगी। 

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में 17 मार्च 2023 को शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को कॉलोनी से ही प्रदीप उर्फ काला अपहरण करके ले गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। इस मामले में लड़की के बयान दर्ज होने पर इसमें दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा जोड़ी गई थी।
 
पुलिस ने उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। उसी समय से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को एडीजे डॉ. चंद्रहास की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैद और काटनी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!