18वीं मास्टर स्वीमिंग नैशनल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज, देश भर से पहुंचेंगे 800 तैराक

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2022 09:54 AM

18th swimming national competition today

अम्बाला छावनी के ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में होने वाली 18वी मास्टर स्वीमिंग नैशनल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज उपायुक्त प्रियंका सोनी द्वारा किया...

अम्बाला छावनी : अम्बाला छावनी के ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में होने वाली 18वी मास्टर स्वीमिंग नैशनल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज उपायुक्त प्रियंका सोनी द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें महिला व पुरुष शामिल है। जिला तैराकी एसोसिएशन के प्रधान राजिंद्र विज ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अभी तक लगभग 800 प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

अम्बाला छावनी के ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी 35 से 85 साल से तक महिला व पुरुष भाग लेंगे। 35 से 40 के आयु वर्ग महिला व पुरुषों के लिए अलग प्रतियोगिता होगी। 40 से 50 आयु वर्ग, 60-70 आयु वर्ग, 70 से 80 आयु वर्ग के महिला व पुुरुषों के लिए प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता स्वीमिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा करवाई जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!