Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 08:32 AM

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन बूथ लैवल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आनंद कुमार ने उनके
करनाल: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन बूथ लैवल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आनंद कुमार ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार करनाल विधानसभा क्षेत्र के 9 तथा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 3 बी.एल.ओ. को एस.आई.आर. कार्य में निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन न करने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
उपायुक्त डा. आनंद कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी बी.एल.ओ. एवं संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
वहीं कुरुक्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानेसर विधानसभा के बूथ नंबर 104 के बी.एल.ओ. को सस्पेंड किया है।