Hisar में 111 किसानों ने जलाई पराली, 2 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 03 Dec, 2023 11:31 AM

111 farmers burnt stubble in the district

इस सीजन में जिले में सबसे अधिक पराली जलाने के 11 मामले गांव भैणी अमीरपुर दर्ज किए गए। पूरे जिले में 111 केस दर्ज किए गए। जिला प्रशासन ने इस गांव में दो किसानों पर एफआईआर भी दर्ज कराई। किसानों पर जिले में पराली जलाने

हिसार: इस सीजन में जिले में सबसे अधिक पराली जलाने के 11 मामले गांव भैणी अमीरपुर दर्ज किए गए। पूरे जिले में 111 केस दर्ज किए गए। जिला प्रशासन ने इस गांव में दो किसानों पर एफआईआर भी दर्ज कराई। किसानों पर जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर 2.97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वर्ष 2021 के मुकाबले पराली जलाने के किसान 50 प्रतिशत से भी कम हैं। जिले के 58 गांवों में पराली जलाने के केस मिले हैं।

 
15 सितंबर से 30 नवंबर तक पराली जलाने के केस रिकाॅर्ड किए गए। जिले में पराली के सबसे अधिक 11 केस गांव भैणी अमीरपुर में दर्ज किए गए। इसके बाद बरवाला के गांव पाबड़ा में 10 केस मिले। चमारखेड़ा में 6, बरवाला के औरंगशाहपुर, राजपुरा में 5-5 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा बनभौरी, बिठमड़ा, जुगलान बड़ाला में 4-4 केस मिले। जिला प्रशासन को पराली जलाने की 18 शिकायतें अन्य स्रोत से मिली। प्रशासन की ओर से 117 लोगों के चालान कर 297500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। तीन स्थान ऐसे मिले जहां पिछले साल भी पराली जलाई गई थी। जिले के 29 गांवों में केवल एक-एक जगह पराली जलाई गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!