सावधान! अगर आप भी वर्क वीजा पर जाना चाहते हैं विदेश तो पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Sep, 2024 07:29 AM

10 5 lakhs looted by luring to send to uk on work visa

करनाल निवासी एक महिला से उसकी बेटी को वर्क वीजा पर यू.के. भेजने का झांसा देकर जींद के 3 ट्रैवल एजैंटों द्वारा 10.50 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

जींद : करनाल निवासी एक महिला से उसकी बेटी को वर्क वीजा पर यू.के. भेजने का झांसा देकर जींद के 3 ट्रैवल एजैंटों द्वारा 10.50 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। इस पर अब एस.पी. के आदेशानुसार थाना सिविल लाइन जींद में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

बिहाइंड हैरिटेज विकास कॉलोनी करनाल निवासी प्रीति ने एस.पी. जींद सुमित कुमार को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी अंजली विदेश जाने की तैयारी करते हुए एक सैंटर पर जाती थी। वहां पर उसे शाहदरा दिल्ली निवासी गोल्डी ने बताया कि वे युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। वे उसे भी वर्क वीजा पर यू.के. भिजवा देंगे। आरोपी ने उन्हें बताया कि उनका कार्यालय डी.आर.डी.ओ. मार्कीट जींद में है। वह आरोपियों के झांसे में आ गए तथा बेटी को विदेश भेजने पर दोनों पक्षों में 27 लाख में सौदा तय हुआ। आरोपी ने उनसे पहले 2 लाख रुपए मांगे जोकि आरोपी 2 फरवरी, 2024 को उनके घर से आकर नकद ले गया। उसके बाद 8 लाख रुपए आरोपी को उसके जींद स्थित कार्यालय में आकर जमा करवाए।

इस दौरान जींद निवासी महिला भी उनके साथ थी। आरोपियों ने जमा करवाई गई राशि की एवज में उसे एक चैक भी दिया। इसके अलावा उन्होंने आरोपियों के कहने पर 50 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से आरोपी को दिए हैं। एक लम्बा अर्सा बीत जाने पर भी अभी तक न तो कोई वीजा उन्हें मिला है तथा न ही कोई वर्क परमिट ही लगा है। अब आरोपी ने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए गए हैं। इस पर जब वे जींद कार्यालय पहुंचे तो वहां पर आरोपी के पार्टनर विकास एवं गौरव मिले, जिन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा पैसे लौटाने से मना कर दिया। उन्हें पता चला है कि मुख्य आरोपी गोल्डी दुबई चला गया है। आरोपियों ने उन्हें धक्के मारकर आफिस से निकाल दिया है। थाना सिविल लाइन जींद में महिला प्रीति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!