बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2019 10:45 AM

youth returning from a procession dies in road accident fellow serious

थ्री व्हीलर में बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने साथियों के साथ थ्री व्हीलर में किसी बरात में शामिल होने के लिए पलवल गया

गुडग़ांव (ब्यूरो): थ्री व्हीलर में बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने साथियों के साथ थ्री व्हीलर में किसी बरात में शामिल होने के लिए पलवल गया था। जब वह वापस आ रहा था उस समय गांव साचोली के पास एक अज्ञात कैंटर  ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसका सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वही उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर वाहन चालक की  तलाश  शुरु कर दी है। मृतक युवक राजस्थान के गांव नगर का रहने वाला था और जीडी गोयंका यूनिवॢसटी में माली के पद पर काम करता था। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव नगर निवासी मृतक युवक सुरेश अपने साथी के साथ सोहना से किसी बरात में शामिल होने के लिए थ्री व्हीलर में पलवल गया। 

वह और उसके दोस्त शादी के बाद वापस आ रहे थे। उनका थ्री व्हीलर जब गांव साचोली के समीप पहुंचा उस समय एक तेज गति से आ रहे अज्ञात कैंटर चालक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसके सिर पर काफी चोट लगी। चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दूसरा साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गुडग़ांव रेफर कर दिया गया हैं। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया की शव का पोस्टमार्टम करवाकर इस  मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!