भाजपा की बदले की राजनीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 18 Dec, 2025 06:39 PM

youth congress stages a strong protest against bjp s vendetta politics

-हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में गुरुग्राम में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

गुड़गांव,  (ब्यूरो): भाजपा द्वारा थोपे गए झूठे मुकदमों के खिलाफ और सोनिया गांधी व राहुल गांधी की सत्य की जीत के जश्न में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय (गुरुकमल) के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि हालिया घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि सत्य को चाहे जितना परेशान किया जाए, उसे पराजित नहीं किया जा सकता।

 


प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं, किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। कटारिया ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक विभाजन के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेशभर में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य तौर पर हरियाणा युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका चन्दलिया, अभिषेक यादव, अमृत अम्बावता, मोहित तंवर, शिव प्रताप, गौतम यादव, विक्रम कटारिया, सोराआशीष, परवीन कटारिया, मनोज, राजबीर, परमजीत एडवोकेट व सनी मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!