भारतीय नारियल तेल निर्यात की क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहा तिरूमला कोकोनट ऑइल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 28 Jul, 2023 12:40 PM

tirumala coconut oil leading the indian coconut oil export revolution

हाल के वर्षों में नारियल तेल की वैश्विक मांग में वृद्धि के कारण भारत के नारियल तेल निर्यात उद्योग में महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई है। इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में द कूटे ग्रुप का एक अग्रणी नारियल तेल ब्रांड, तिरुमला कोकोनट ऑइल की अहम भूमिका है।

गुड़गांव ब्यूरो : हाल के वर्षों में नारियल तेल की वैश्विक मांग में वृद्धि के कारण भारत के नारियल तेल निर्यात उद्योग में महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई है। इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में द कूटे ग्रुप का एक अग्रणी नारियल तेल ब्रांड, तिरुमला कोकोनट ऑइल की अहम भूमिका है। द कूटे ग्रुप की प्रबंध निदेशक श्रीमती अर्चना सुरेश कूटे के नेतृत्व के तहत तिरुमला कोकोनट ऑइल ने खुद को प्रीमियम नारियल तेल उत्पादों को मुहैया करने वाले एक विश्वसनीय प्रदाता के रूप में स्थापित किया है, जिससे इस उद्योग क्षेत्र को नई उंचाईयां मिली हैं।   

 


महाराष्ट्र के बीड में स्थित तिरुमला कोकोनट ऑइल अपनी मूल कंपनी द कूटे ग्रुप के द्वारा स्थापित, ‘कीपिंग मैनकाइंड हैप्पी’ के सिद्धांत पर कार्य करता है। उपभोक्ताओं को अद्भुत खासियत वाले प्रीमियम गुणवत्तायुक्त नारियल तेल मुहैया करने की अटल प्रतिबद्धता, तिरुमला कोकोनट ऑइल को अपने प्रतिद्वन्दियों से अलग करती है। द कूटे ग्रुप की प्रबंध निदेशक श्रीमती अर्चना सुरेश कूटे, ब्रांड की सफलता और इसके प्रतिबद्धता पर गर्व करती हैं। वह इस बात पर जोर देकर कहती हैं कि "भारत का समृद्ध नारियल उद्योग का हिस्सा बनकर और इसके विकास में योगदान देकर हम गर्वान्वित हैं। तिरुमला कोकोनट ऑइल का उद्येश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा की अटूट प्रतिबद्धता के साथ कुदरती नारियल तेल प्रदान करना है। हम अपने प्रीमियम नारियल तेल उत्पादों के जरिये ग्राहकों के साथ भरोसे और परवाह का एक मजबूत संबंध निर्माण के लिये समर्पित हैं।

 


भारत के नारियल निर्यात उद्योग में महत्वपूर्ण प्रगति दिख रही है, और जिसमें तिरुमला कोकोनट ऑइल बाजार में एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में नेतृत्व कर रहा है। गुणवत्ता के लिये ब्रांड का समर्पण, कठोर मानकों का सख्ती से पालन और ग्राहक संतुष्टि प्रदान करने की अटल सोच ने इसे नारियल तेल उद्योग में सबसे अग्रणी बना दिया है। नारियल उत्पादों की बढ़ती मांगों के बीच तिरुमला कोकोनट ऑइल, उच्च गुणवत्तायुक्त जैविक नारियल तेल प्रदान करने वाले अग्रणी प्रदाता के रूप में अपना स्थान बनाए रखने के लिये प्रतिबद्ध है। बाजार की धारणा, भारत के नारियल उद्योग के सुनहरे भविष्य की संभावनाओं को व्यक्त करती है। नारियल उत्पादों में शामिल नारियल तेल, नारियल पानी, और नारियल से बने स्नैक्स ने दुनिया भर में अपने कई स्वास्थ्य लाभों और विविध खाद्य प्रयोगों के लिये अपार लोकप्रियता पायी है। आगामी वर्षों में, वैश्विक बाजार में नारियल उत्पादों के लिये मजबूत विकास की उम्मीद की जा रही है। नारियल के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में भारत बढ़ती वैश्विक मांगों का फायदा उठाने के लिये अच्छी स्थिति में है।

 

देश के विशाल समुद्र तट, अनुकूल जलवायु स्थिति, और पर्याप्त संख्या में नारियल की खेती इसे नारियल उत्पादन और निर्यात का एक आदर्श केन्द्र बनाते हैं। भारतीय नारियल उत्पादों का निर्यात विभिन्न देशों में किया जाता है, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय देश और मध्य पूर्व मुख्य रूप से शामिल हैं। भारतीय नारियल तेल की लोकप्रियता का श्रेय इसकी सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता, जैविक खेती के तरीके और स्पर्धी मूल्यों को दिया जा सकता है। इस बढ़ते बजार में तिरुमला कोकोनट ऑइल ने खुद को एक भरोसेमंद और प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। कठोर मानकों का पालन और निरंतर अनोखे उत्पाद मुहैया करते हुए तिरुमला कोकोनट ऑइल ने खुद को एक मजबूत स्थिति प्रदान की है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!