नए औद्योगिक नगर से बदलेगी बादशाहपुर की तकदीर व तस्वीर : राव नरबीर सिंह

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 30 Sep, 2024 08:08 PM

the fate and picture of badshahpur will change rao narbir singh

बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि खरखौदा की तर्ज पर बादशाहपुर में भी नया औद्योगिक नगर विकसित किया जाएगा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि खरखौदा की तर्ज पर बादशाहपुर में भी नया औद्योगिक नगर विकसित किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसकी घोषणा करके गए हैं। इस नए औद्योगिक नगर से रोजगार के द्वार खुलेंगे और बादशाहपुर की तकदीर और तस्वीर दोनों ही संवर जाएगी। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा की सरकार बनने पर गुरूग्राम में किस तरह से विकास होना है इसका रोडमैप भी तैयार कर दिया है। अब जरूरत है कि बादशाहपुर सहित पूरे गुरूग्राम के लोग यहां की हर सीट पर भाजपा को जिताने का काम करें, विकास की गारंटी भाजपा सरकार की है। राव नरबीर सिंह सोमवार को गांव दरबारीपुर, रवि नगर गली नंबर एक, देवीलाल नगर गली नंबर 14, गांव बसई व दौलताबाद में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

 


राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद ही गुरूग्राम की सुध ली गई। इससे पहले कांग्रेस व अन्य दलों की सरकार ने गुरूग्राम से सिर्फ  राजस्व एकत्रित करने का काम किया। दूसरे दलों की सरकार में केवल एक जिले का विकास होता था लेकिन भाजपा सरकार में हर जिले में समान रूप से विकास कराया गया। 2014 से पूर्व गुरूग्राम की जो तस्वीर थी उसे बदलने का काम उन्होंने मंत्री बनते ही शुरू कर दिया था। बादशाहपुर की जनता ने उनपर विश्वास जताते हुए उन्हें विधानभा में भेजा और उन्होंने भी जनता के विश्वास को कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी भाजपा की सरकार आने पर गुरूग्राम में विकास के काम तेजी से होंगे इस बात का भरोसा खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देकर गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर गुरूग्राम में 700 बिस्तरों का एक बड़ा अस्पताल बनवाया जाएगा। गुरूग्राम में 100 एकड़ में वल्र्ड क्लास इंटेक हब विकसित किया जाएगा जिसमें हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसके साथ ही जीरो लैंडफिल और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था की जाएगी। यहां विश्वकर्मा विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी। अरावली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जंगल सफारी के प्रोजेक्ट को भी सिरे चढ़ाने का काम किया जाएगा।

 


राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरूग्राम की चारों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है और आने वाली सरकार भी भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद ही राजीव चौक, इफको चौक, सिग्नेचर टावर सहित अन्य चौराहों पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनाए गए। बादशाहपुर एलीवेटेड फ्लाइओवर जैसी परियोजना भी भाजपा सरकार के शासन में ही सिरे चढ़ी। 9600 करोड़ रुपये की राशि से द्वारका एक्सप्रेस वे जैसी परियोजना को भाजपा सरकार ने सिरे चढ़ाया व पांच हजार करोड़ की लागत से गुरूग्राम मेट्रो रेल परियोजना को पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपीए सरकार के सच से भी पर्दा उठाकर गए हैं। कांग्रेस की सरकार जब हरियाणा में दस साल तक थी तो यहां के  विकास के लिए महज 41 हजार करोड़ रुपये ही दिए गए। वहीं पिछले दस सालों में भाजपा सरकार आने के पश्चात केंद्र से प्रदेश के विकास के लिए दो लाख 92 हजार करोड़ रुपये की राशि विकास के लिए मिल चुकी है।

 


राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरूग्राम की भाग्य निर्माता यहां की जनता है। गुरूग्राम की चारों सीटों पर कमल खिलता है तो प्रदेश में सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। यह जनता की अपनी सरकार होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 56 दिन के काम प्रदेश की जनता देख चुकी है। ऐसे सीएम को पांच साल और मिले तो वह प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया लेकिन नायब सिंह जैसी सरल व्यक्तित्व नहीं देखा।


राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर के लोगों का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में पहुंचाने और उसे सफल बनाने में सहयोग देने पर आभार जताया। नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर में हुई रैली अभी तक की हरियाणा की ऐतिहासिक रैलिया में से एक थी। खुद ग्रहमंत्री अमित शाह ने मंच से रैली की तारीफ भी की थी। इसका पूरा श्रेय बादशाहपुर की देव तुल्य जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि इस रैली ने दिखा दिया है कि बादशाहपुर सहित गुरुग्राम की हर सीट पर कमल खिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!