89 लाख टैक्स बकाया होने पर निगम ने की चार प्रॉपर्टीज सील

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 23 Dec, 2025 07:24 PM

the corporation sealed four properties for tax arrears of 89 lakh

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की जोन-1 टीम ने चार प्रॉपर्टीज को सील किया। इन संपत्तियों पर कुल मिलाकर करीब 89 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया।

 

टैक्स इंस्पेक्टर पंकज सलूजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सील की गई प्रॉपर्टीज सेक्टर-37 स्थित पेस सिटी-2, उद्योग विहार फेज-3 तथा सेक्टर-35 क्षेत्र में स्थित हैं। संबंधित प्रॉपर्टीज पर क्रमश: 35,29,615 रुपये, 16,78,765 रुपये, 16,73,722 रुपये एवं 20,85,451 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इन सभी प्रॉपर्टी मालिकों को टैक्स भुगतान के लिए पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद जब तय समय सीमा में टैक्स का भुगतान नहीं किया गया, तो निगम को सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।

 


निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है और इससे ही शहर में स्वच्छता, सडक़, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!