जेड ब्लैक ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में किया सहयोग

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 03 Apr, 2026 07:43 PM

jade black contributed to the mass wedding program

सामूहिक विवाह समारोह जिसमें 51 जोड़ों ने सम्मान, समानता और नई शुरुआत के जश्न के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा।

गुड़गांव ब्यूरो : भारत के अग्रणी अगरबत्ती ब्रांड जेड ब्लैक ने शगुन विवाह उत्सव 2026 के साथ फ्रेगरेंस पार्टनर के रूप में साझेदारी की। यह दिल्ली में आयोजित किया गया सामूहिक विवाह समारोह है, जिसमें 51 जोड़ों ने सम्मान, समानता और नई शुरुआत के जश्न के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा। समाज और समावेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत जेड ब्लैक की यह साझेदारी महिला सशक्तीकरण पर कंपनी के फोकस को भी दिखाती है। ब्रांड के अगरबत्ती मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम के माध्यम से 4,000 लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें करीब 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की महिलाएं शामिल हैं। कंपनी ने इनके लिए सतत आजीविका के अवसर सृजित किए हैं और जमीनी स्तर पर आर्थिक आजादी को सक्षम बनाया है। स्वामी अवधेशानंद गिरि के आशीर्वाद से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ-साथ वरिष्ठ नौकरशाह, आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी व अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति देखी गई।

 

इस पहल के तहत दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के युवा जोड़े साथ आए, जो इस आयोजन की व्यापकता को दिखाने वाला है। समारोह का आयोजन लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर राशि एंटरटेनमेंट ने किया। लाडली फाउंडेशन को कई बड़े सामाजिक प्रभाव वाले कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। कई उपस्थित गणमान्यजनों ने पवित्र पाणिग्रहण संस्कार में सक्रियता से हिस्सा लिया और सेवा, समावेश एवं सहृदतया की मिसाल कायम की। इस साझेदारी के तहत जेड ब्लैक ने अपनी अगरबत्तियों एवं भक्ति का भाव जगाने वाले अन्य उत्पादों के माध्यम से योगदान दिया। इससे कार्यक्रम की आध्यात्मिकता में निखार आया। कंपनी के कैंपेन ‘सब शुभ होगा’ के अनुरूप इस गठजोड़ ने विवाह सूत्र में बंधे जोड़ों को आशा, विश्वास और नई शुरुआत का संदेश दिया। लाडली फाउंडेशन के साथ अपने गठजोड़ के माध्यम से जेड ब्लैक ने सम्मान, समावेश और नई शुरुआत का जश्न मनाने वाली सार्थक पहल को अपना समर्थन दिया है। मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘शगुन विवाह उत्सव से जुड़ना हमारे लिए बहुत विशेष पल रहा। इसने जेड ब्लैक को जीवन के सबसे खूबसूरत पल का हिस्सा बनने का मौका दिया। ‘सब शुभ होगा’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य विश्वास, सकारात्मकता और उम्मीद का संदेश फैलाना है। हम सभी जोड़ों को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के लिए हृदय से शुभकामनाएं देते हैं।’

 

मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस के डायरेक्टर अंशुल अग्रवाल ने कहा, ‘एक कंपनी के रूप में हम इस बात पर विश्वास करते हैं कि विकास के साथ जिम्मेदारी भी आती है। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के रोजगार पर हमारे फोकस और शगुन विवाह उत्सव जैसी पहल से जुड़ना, सार्थक सामाजिक प्रभाव सृजित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। हम ऐसे सामाजिक प्रयासों में निवेश करते रहेंगे, जो लोगों को सशक्त करते हैं और समावेशी विकास की अवधारणा को मजबूत करते हैं।’ यह आयोजन इस बात का मजबूत उदाहरण है कि कैसे साझा एवं सामुदायिक प्रयास मिलकर सार्थक सामाजिक प्रभाव सृजित कर सकते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जोड़ों के जीवन में सम्मान एवं उत्सव का अवसर दे सकते हैं। जेड ब्लैक आगे भी ऐसी पहल का हिस्सा बनती रहेगी, जो इसके उत्पादों से परे हैं। साथ ही कंपनी सांस्कृतिक, सामाजिक एवं समाज द्वारा संचालित पहलों में अपनी भूमिका को मजबूती देती रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!