उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया राजीव आचार्य के संगीतबद्ध काव्य " राम की वनवास लीला " और "देवयानी एक पौराणिक कथा " का विमोचन

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 23 Feb, 2025 08:20 PM

governor anandiben patel released the poetic tale

राम की वनवास लीला " काव्य को अफेक्शन म्यूजिक कंपनी मुंबई द्वारा भजन के रूप में संगीतबद्ध किया गया है । जिसका  संगीत चंद्रा सूर्या द्वारा तैयार किया गया है और इसे राजीव आचार्य द्वारा गाया गया है ।

गुड़गांव ब्यूरो : राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा राजीव आचार्य के संगीतबद्ध  काव्य " राम की वनवास लीला" और पुस्तक " देवयानी एक पौराणिक कथा " का विमोचन करते हुए शुभकामनाएं दी ।  

 

 

राम की वनवास लीला " काव्य को अफेक्शन म्यूजिक कंपनी मुंबई द्वारा भजन के रूप में संगीतबद्ध किया गया है । जिसका  संगीत चंद्रा सूर्या द्वारा तैयार किया गया है और इसे राजीव आचार्य द्वारा गाया गया है । इस भजन में  वनवास में प्रभु राम द्वारा की गई लीलाओं को बहुत ही मनमोहक दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है जैसे शबरी , केवट , वन जाने का प्रसंग , बाली वध आदि । 

 

 

भजनरूपी काव्य की  शूटिंग अयोध्या और लखनऊ में की गई है । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा शुभारंभ के बाद अफेक्शन म्यूजिक कंपनी मुंबई द्वारा इसे यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया  ।इस अवसर पर संगीतकार चंद्रा , सूर्या , निर्देशक ज्ञानेश शुक्ला , श्रीमती सुरभि और राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!