दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से चार घायल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 25 Dec, 2025 07:16 PM

four injured after car tyre bursts on delhi mumbai expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नूंह, (ब्यूरो): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवात मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार एक कार जयपुर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार मरोड़ा गांव के पास पहुंची, अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए सड़क किनारे बनी ग्रीन बेल्ट में जा गिरा।

 

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल थे। सभी घायल नोएडा सेक्टर-100 के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेवात से होकर गुजर रहा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लगातार हादसों का गवाह बन रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते यह मार्ग “खूनी हाइवे” के रूप में पहचान बना चुका है। लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और हादसों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!