शिक्षा विभाग की नई पहल, बोर्ड परिणाम से पहले 11वीं में दाखिला

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 04 Apr, 2026 07:19 PM

education department s new initiative admission in class 11 before board result

दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए राहत भरी व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11वीं कक्षा में प्रोविजनल यानी अस्थायी दाखिले शुरू कर दिए हैं, जिससे छात्रों को बोर्ड परिणाम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा

गुड़गांव, (ब्यूरो):दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए राहत भरी व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11वीं कक्षा में प्रोविजनल यानी अस्थायी दाखिले शुरू कर दिए हैं, जिससे छात्रों को बोर्ड परिणाम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनकी पढ़ाई लगातार जारी रह सकेगी। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि हर साल की तरह परिणाम में देरी के कारण पढ़ाई में आने वाला गैप खत्म किया जा सके। छात्र पहले ही 11वीं कक्षा में प्रवेश लेकर विषयों की पढ़ाई शुरू कर देंगे।

 

मई में बोर्ड परिणाम घोषित होते ही इन अस्थायी दाखिलों को नियमित दाखिलों में बदल दिया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बोर्ड परिणाम आने के बाद दस दिनों के भीतर सामान्य दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद भी यदि कोई छात्र रह जाता है तो संस्थान प्रमुख की अनुमति से अगले दस कार्यदिवस तक दाखिला दिया जा सकेगा, जबकि अंतिम चरण में जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से भी प्रवेश का अवसर मिलेगा।

 

वहीं नौंवी कक्षा के लिए भी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सामान्य दाखिले होंगे। तत्पश्चात 1 मई से 16 मई तक प्राचार्य की अनुमति से और 17 मई से 31 मई तक खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से दाखिले किए जा सकेंगे। इस चरणबद्ध व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे। छात्रों को उनके शैक्षणिक सत्र बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगा। पहले जहां छात्र रिजल्ट आने तक खाली बैठते थे, वहीं वे समय पर स्कूल जाकर पढ़ाई शुरू कर चुके चुके हैं। इससे न केवल उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी बल्कि प्रतियोगी माहौल में भी वे पीछे नहीं रहेंगे।


--वर्जन--
''शिक्षा विभाग का यह कदम छात्रों के लिए राहत भरा है। इस व्यवस्था के लागू होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। वहीं, छात्रों को दाखिले के लिए परिणाम का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।''-----कैप्टन इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!