क्षेत्र का सर्वाधिक विकास ही हमारी प्राथमिकता : नरेंद्र सिंह यादव

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 17 Jul, 2024 08:38 PM

development of the area is our priority narendra singh yadav

सोहना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे हरियाणा के पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र सिंह यादव ने लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ही राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। जनसेवा ही उनका इस क्षेत्र में आने का...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे हरियाणा के पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र सिंह यादव ने लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ही राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। जनसेवा ही उनका इस क्षेत्र में आने का उद्देश्य है। यह बात उन्होंने सोहना क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क अभियान केदौरान लोगों से रूबरू होते हुए कही।  

 


नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि राजनीति समाजसेवा का एक पहलू है। यह अलग बात है कि कुछ लोगों ने राजनीति को निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया है। जबकि राजनीति में आना ही जनसेवा का माध्यम है। जनता भी किसी को अपना प्रतिनिधि अपनी सेवा, अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुनती है। अगर कोई जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा ना उतरे तो यह सही नहीं। प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर उनका सदा यही प्रयास रहा कि जनता के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण तय समय में किया जाए। जनता के सामने मुख्य रूप से दो ही जगह नजर आती हैं। पहली तो अधिकारी तो दूसरे जनप्रतिनिधि।

 

अगर इन दोनों जगहों से जनता निराश हो जाती है तो यह हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि हर कोई यहां खुलकर अपनी बात रख सकता है। किसी भी जनप्रतिनिधि का यह कर्तव्य बन जाता है कि जिस जनता ने उसे चुनकर लोकसभा या विधानसभा पहुंचाया है तो वह उस विश्वास पर खरा उतरे। सोहना विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाने के साथ तय समय में उनका निराकरण कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामीण बुजुर्गों का उन्हें आशीर्वाद मिला। युवाओं की टोलियों ने उनका स्वागत किया।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!