दक्षिण हरियाणा में होगा भाजपा को सबसे अधिक नुकसान : निहाल सिंह धारीवाल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 10 Aug, 2024 08:30 PM

bjp will suffer the most in south haryana nihal singh dhariwal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार निहाल सिंह धारीवाल ने कहा कि जिस दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में भाजपा की सबसे अधिक मजबूती मिली थी और दक्षिण हरियाणा में मिली सीटों की बदौलत भाजपा सत्ता में आई आज...

गुड़गांव, (ब्यूरो): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार निहाल सिंह धारीवाल ने कहा कि जिस दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में भाजपा की सबसे अधिक मजबूती मिली थी और दक्षिण हरियाणा में मिली सीटों की बदौलत भाजपा सत्ता में आई आज उसी दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक नुकसान होता दिखाई पड़ रहा है। धारीवाल ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस की अच्छी लहर है। यहां गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ की सभी सीटों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत हुई है।

 

निहाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव वैसे तो अभी दो माह बाद होंगे लेकिन क्षेत्र की मौजूदा स्थित यह है कि भाजपा के कोई विधायक हों या मंत्री वे अब जनता के बीच अपना विश्वास जमाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। निहाल सिंह ने कहा कि मौजूदा स्थिति को भाजपा के नेता भी भांप चुके हैं जिसको लेकर बहुत से नेता ऐसे हैं जो कांग्रेस में शामिल होने की जुगत लगा रहे हैं। धारीवाल ने कहा कि सभी विधानसभाओं जो भी कर्मठ कार्यकर्ता हैं वे कांग्रेस में शामिल होने में देरी नहीं कर रहे हैं। उन्होने सोहना विधानसभा को लेकर कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया। 35 वर्षों से मै यहां की राजनीति में हूं, भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में सोहना-तावडू हर दिन पिछड़ता ही गया। यही कारण है कि इस क्षेत्र के लोगों अभी से कांग्रेस को मजबूत करने में जुट गए हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!