जारी रहेगी सफाई कर्मियों की हडताल

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 11:18 AM

the sweepers  strike will continue

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार दोपहर नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन और ईकोग्रीन की निगमायुक्त सोनल गोयल के साथ हुई बैठक का कोई  निष्कर्ष नहीं निकला। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने.....

फरीदाबाद (दीपक पांडेय): सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार दोपहर नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन और ईकोग्रीन की निगमायुक्त सोनल गोयल के साथ हुई बैठक का कोई  निष्कर्ष नहीं निकला। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने साफ कहा कि ईकोग्रीन के हटाए गए कर्मचारियों को कंपनी जब काम पर लेगी, तभी हड़ताल खत्म की जाएगी। सफाई कर्मचाारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हैं, तो कई जगह घर-घर से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।

हालांकि ईकोग्रीन ने नई कर्मचारियों की भर्ती करके काम शुरू करवा दिया है। टूल डाउन हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार निगम मुख्यालय के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया था। इसके बाद निगमायुक्त सोनल गोयल की ओर से बातचीत के लिए यूनियन के नेताओं को निगमायुक्त कार्यालय में बुलाया गया। सोनल गोयल के साथ हुई बैठक मेें निगम सचिव जितेंद्र दहिया, कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर, श्याम सिंह तथा ईकोग्रीन कंपनी के प्रबंधक रवि त्रिवेदी मौजूद थे।

कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान गुरचरण तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलवीर  बालगुहेर मौजूद रहे।बलबीर बालगुहेर ने कहा कि जब तक ईकोग्रीन के कर्मचारियों को काम पर नहीं लिया गया, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

ईकोग्रीन हड़ताल पर चल रहे पुराने कर्मचारियों को काम पर लेने के मूड में नहीं है। ईकोग्रीन के क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य स्टाफ हटाए गए पुराने कर्मचारियों को लेने के पक्ष में नहीं है। प्रबंधक रवि द्विवेदी के साथ नितिन चपराना, आशीष दूबे सोहनवीर चौहान, मनीष शिव कुमार, पुनीत मित्तल ने कहा है कि कर्मचारियों की कार्यशैली ठीक नहीं रही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!