Edited By Updated: 24 Jun, 2016 03:04 PM
हरियाणा में भाजपा और इनेलो को एख बार फिर से झटका लग गया।
अंबाला (रोजी बहल): हरियाणा में भाजपा और इनेलो को एख बार फिर से झटका लग गया। दरअसल, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के करीबी भाजपा के पूर्व ग्रामीण महामंत्री लक्खी सिंह राणा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके साथ ही इनेलो नेता सुरिंदर राजू भी कांग्रेस में शामिल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार लक्खी राणा जिला कष्ट निवारण समिति और निगरानी समिति के सदस्य भी थे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह की कोठी में सभी शामिल हुए थे।