टांगरी में देर रात 18 हजार क्यूसिक पानी

Edited By Isha, Updated: 19 Aug, 2019 10:47 AM

18 thousand cusecs of water late at night in tangri

18 अगस्त (जतिन): पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अम्बाला कैंट से गुजरने वाली टांगरी नदी में करीब 18 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिस कारण जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है।

अम्बाला छावनी: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अम्बाला कैंट से गुजरने वाली टांगरी नदी में करीब 18 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिस कारण जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट को देखते हुए नगर परिषद और सिंचाई विभाग की टीम ने टांगरी नदी के साथ लगती कालोनियों में मुनादी करवाई और टांगरी नदी के पानी से प्रभावित होने वाले लोगों को फिलहाल सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।

लोगों के रहने के लिए धर्मशाला और खाने की भी व्यवस्था की गई है लेकिन लोगों में भय है कि टांगरी नदी में करीब 18 हजार क्यूसिक पानी रात तक पहुंचेगा। वहीं देर रात तक जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने टांगरी नदी का जायजा लिया और ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!