Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2019 12:56 PM
मंगलवार को हरियाणा गवर्नमैंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित मुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के प्रति सरकार के विरुद्ध जोरदा
यमुनानगर (ब्यूरो): मंगलवार को हरियाणा गवर्नमैंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित मुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के प्रति सरकार के विरुद्ध जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया सबसे पहले बरसात के मौसम में बूंदाबांदी में कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की जिसमें सभी ब्रांच के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इसके उपरांत उपायुक्त के बुलावे पर प्रांतीय उप-प्रधान श्याम सिंह रावल, प्रांतीय प्रैस सचिव संजीव बग्गा, यमुना नगर ब्रांच के प्रधान पवन शर्मा, छछरौली के प्रधान सुभाष श्योराण, रादौर से जगमाल, साढौरा से साहब सिंह, जगाधरी से पंकज धीमान, बिलासपुर से सतीश शर्मा व सुरेश कुमार आदि ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सभी कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई थी। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सरकार के पास इस ज्ञापन के माध्यम से आपकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय उप-प्रधान श्याम सिंह रावल, संजीव बग्गा ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जन स्वास्थ्य विभाग को समाप्त करने की तैयारी कर रही है और उसे नगर निगम में डैपुटेशन पर भेजने की तैयारी कर रही है। इसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके साथ ही सरकार पंजाब के समान वेतनमान देने की जो बात करती है, उसे दिया जाए और 7वें पे कमीशन के आधार पर एच.आर.ए. दिया, जाए जो काफी समय से लंबित है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पार्टटाइम कर्मचारियों को डी.सी. के आधार पर वेतन दिया जाए। प्रमोशन का एक नियम बनाया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रमोशन में पारदॢशता लाई जाए और उनके साथ न्याय किया जाए और अन्य मांगें भी सम्मिलित थी।