हरियाणा में ऑनर किलिंग: मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार, लव मैरिज से नाराज था परिवार, लड़के को उतारा मौत के घाट

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Apr, 2024 05:55 PM

police arrested all five accused in honor killing case in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक शादी समारोह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था। वहीं मामले में अब सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक शादी समारोह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था। वहीं मामले में अब सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शहर की हनुमान कालोनी में 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ रिशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गधौली कालोनी निवासी सगे भाईयों चन्ना सिंह चीनु गुर्जर और सचिन उर्फ अनुपम गुर्जर और उनके साथियों गधौली कालोनी निवासी आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ टिन्कु और अभिषेक निवासी नजदीक खालसा कालेज को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के जिला मोहाली के थाना डेराबस्सी के बालाजी नगर निवासी आकाश ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी का लड़का अभिषेक उर्फ रिशु पुत्र मनोज कुमार वासी हनुमान कॉलोनी चिट्टा मंदिर यमुनानगर उसके साथ रिकवरी एजेंट का काम करता था। वो अपने परिवार सहित जीरकपुर में किराए का कमरा लेकर रहता था।

PunjabKesari

प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष को थी रंजिश

अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले नीशा पुत्री जगीर सिह वासी गधौली कॉलोनी यमुनानगर के साथ प्रेम विवाह किया था। जिस कारण अभिषेक की ससुराल पक्ष के लोग रंजिश रखते थे। 21 अप्रैल को अभिषेक के ताया की लड़की सोनिया की शादी थी। जिस शादी में शामिल होने के लिए वो और अभिषेक उर्फ रिशु भी अपने अपने परिवार सहित आया हुआ था। लड़की की विदाई होने के बाद वो, अभिषेक व शशीकान्त निवासी हनुमान कालोनी तीनों अभिषेक की कार  में घर के बाहर गली में बैठे हुए थे। रात करीब 10.15 बजे पर दो मोटरसाइकिल पर पांच लड़के सवार होकर अपने हाथों में तेजधार हथियारों सहित आये और उन तीनों पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया।

PunjabKesari

चाकू और तलवारों से किया हमला

सबसे पहले गधौली कालोनी के चन्ना सिंह चीनु गुर्जर और सचिन उर्फ अनुपम गुर्जर ने ड्राइवर सीट पर बैठे अभिषेक पर चाकू और तलवारों से हमला कर दिया। उसी समय गधौली कालोनी के ही आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ टिन्कु ने उस पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। इनके पांचवें साथी अभिषेक निवासी नजदीक खालसा कॉलेज ने पिछली सीट पर बैठे शशीकांत पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। उसके बाद पांचों हमलावरों ने उन पर ईंट व पत्थरों से भी हमला किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो मौका पर लोग इकठ्ठा हो गये। सभी हमलावर मौका से अपने हथियारों सहित भाग गये। परिजन उन्हें इलाज के लिए सिविल हस्पताल यमुनानगर में दाखिल करवाया। जहां पर अभिषेक की मौत हो गई।

वहीं आकाश की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के भाई चन्ना सिह चीनु गुर्जर, सचिन उर्फ अनुपम और अन्य साथियों आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ रिंकु वा अभिषेक पर केस दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!