Edited By Manisha rana, Updated: 22 Apr, 2024 04:05 PM
यमुनानगर में एक शादी समारोह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। दरअसल एक युवक द्वारा किया गया प्रेम विवाह को एक साल हो गया था और वह कुछ दिन पहले ही यमुनानगर वापस लौटा था कि लड़की वालों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में एक शादी समारोह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। दरअसल एक युवक द्वारा किया गया प्रेम विवाह को एक साल हो गया था और वह कुछ दिन पहले ही यमुनानगर वापस लौटा था कि लड़की वालों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, जबकि इस विवाद में और दो लोग जिंदगी और मौत के बीच में जंग लड़ रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग घर से फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि यमुनानगर की गधौली कॉलोनी निवासी अभिषेक योगी ने अपनी ही कॉलोनी निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था, जोकि गैर बिरादरी की थी और लड़की वालों को यह प्रेम विवाह रास नहीं आ रहा था। शादी के बाद भी इन लोगों के बीच में विवाद हुआ, लेकिन अभिषेक अपनी पत्नी को लेकर डेरा बस्सी चला गया। एक साल से अभिषेक अपनी पत्नी के साथ वहीं पर रह रहा था। इस बीच उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया और अब अभिषेक के परिवार में ही शादी समारोह था, जिसके चलते वह यमुनानगर पहुंचा। जैसे ही शादी समारोह से निकलकर वह अपने घर की तरफ जाने लगा तो तभी लड़की पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
इस हमले में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि तीनों को ही तुरंत निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)