अदालत से भगौड़ा घोषित 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 01:41 PM

two accused arrested as fugitives from court

अदालत से भगौड़ा घोषित किए गए 2 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फर्कपुर पुलिस ने 9 जनवरी 2015 को पुराना हमीदा निवासी महरूफ हसन के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया था।...

यमुनानगर (ब्यूरो): अदालत से भगौड़ा घोषित किए गए 2 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फर्कपुर पुलिस ने 9 जनवरी 2015 को पुराना हमीदा निवासी महरूफ हसन के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया था। जमानत मिलने के बाद आरोपी बाद में अदालत में अपनी तारीख पर पेश नहीं हुआ। जिस पर अदालत ने गत 30 अगस्त को आरोपी महरूफ हसन को भगौड़ा घोषित कर दिया और पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

देर शाम फर्कपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी महरुफ हसन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सदर यमुनानगर पुलिस ने 3 नवम्बर 2014 को पालेवाला निवासी राहुल के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आरोपी अदालत में तारीख पर पेश नहीं हुआ। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया। सी.आई.ए. वन ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!