शरारती तत्वों ने लकड़ी के खोखे में लगाई आग, बाल-बाल बचा बुजुर्ग

Edited By Isha, Updated: 12 Dec, 2019 04:52 PM

naughty elements fire elderly narrowly escaped

यमुनानगर-सहारनपुर मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर पुल के नजदीक सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखे में आधी रात को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से अंदर सो रहा बुजुर्ग दम्पति...

यमुनानगर (ब्यूरो) : यमुनानगर-सहारनपुर मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर पुल के नजदीक सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखे में आधी रात को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से अंदर सो रहा बुजुर्ग दम्पति बाल-बाल बच गया। आग से खोखे में रखे हजारों रुपए व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने  पुलिस से मांग की है कि आरोपितों पर केस दर्ज किया जाए।

जन्नत अंसारी (70) ने बताया कि वह काफी साल पहले सहारनपुर में रहता था। यमुनानगर में रेहड़ी पर सामान बेच कर परिवार का गुजारा चलाता था। घर आने जाने में समय लगता था, इसलिए पश्चिमी यमुना नहर पुल के नजदीक ही सड़क किनारे लकड़ी का खोखा बनाकर रहने लगा।

वह अपनी पत्नी के साथ इसी में रहता था। साथ ही अपनी रेहडिय़ों को भी इसी में ही खड़ी कर देता था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उनका दम घुटने लगा। उन्होंने देखा कि खोखे में आग लगी हुई थी। वह किसी तरह पत्नी के साथ बाहर निकला और अपनी जान बचाई परंतु तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। आग से उनका करीब 70 हजार रुपए का नुक्सान हो गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!