पूर्व विधायक रोशनलाल गिरफ्तार, CLU के नाम पर 30 लाख ठगने का आरोप (Video)
Edited By Updated: 28 May, 2016 11:42 AM
सी.एल.यू. के नाम पर 30 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य को गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश किया, जहां...
यमुनानगर: सी.एल.यू. के नाम पर 30 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य को गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने पूर्व विधायक की जमानत याचिका नामंजूर करते हुए उसे पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
डी.एस.पी. आदर्शदीप सिंह के अनुसार रोशनलाल ने 2013 में दिल्ली के एक व्यक्ति से सी.एल.यू. दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी की थी, जिसके आरोप में उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है।
उधर, कोर्ट से बाहर आने के बाद रोशनलाल आर्य ने इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है। आपको बता दें कि बीते दिन यमुनानगर और रेवाड़ी पुलिस ने मिलकर पूर्व विधायक रोशनलाल को जयपुर के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।