कर्मचारी 18 को देंगे गिरफ्तारी

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Sep, 2018 11:32 AM

employee will give 18 arrests

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मी (एम.पी.एच.ई.) एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई लेकिन कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। गुरुवार को एम.पी.एच.ई. एसोसिएशन का गिरफ्तारी देने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब...

यमुनानगर(ब्यूरो): बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मी (एम.पी.एच.ई.) एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई लेकिन कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। गुरुवार को एम.पी.एच.ई. एसोसिएशन का गिरफ्तारी देने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब गिरफ्तारी देने के कार्यक्रम को 18 सितम्बर तक टाल दिया है। अब गिरफ्तारी 18 सितम्बर को दी जा सकती है।

गुरुवार को एसोसिएशन के वक्ताओं द्वारा कहा गया है कि सरकार झूठे दावे कर रही है कि हड़ताल से कोई प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन सच्चाई कुछ और ही है और बहुत से काम हड़ताल के चलते प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन कह रहे हैं कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कोई भी कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है, जबकि टीकाकरण का कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है। एम.पी.एच.ई. की 158 सदस्य हड़ताल पर हैं तो टीकाकरण का कार्य कैसे पूरा हो सकता है।

सरकार बिल्कुल झूठे दावे कर रही है। गांव में उप-स्वास्थ्य केन्द्रों पर किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व टी.बी. के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मच्छरों व गंदगी की भरमार हो रही है। छोटी-मोटी बीमारियों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही ठीक की जा रही थी उनके लिए भी लोगों को अब निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। जिससे आम आदमी को आर्थिक क्षति पहुंच रही है।

14 सितम्बर को हरियाणा सरकार रोहतक में मंथन करने जा रही है, इसलिए एम.पी.एच.ई. एसोसिएशन राज्यस्तरीय रोष प्रदर्शन करने जा रही है तथा इसके अतिरिक्त 18 सितम्बर को सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी जाएंगी। मौके पर सुनीता शर्मा, अंजू शर्मा, संजीव, अंजना, रेखा व सोनिया आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!