मोटर शॉप में 5वीं दफा चोरी

Edited By Shivam, Updated: 17 Jun, 2019 07:08 PM

5th time robbery in motor shop

अग्रसैन चौक जगाधरी स्थित सैनी मोटर शॉप में 5वीं दफा चोरी हो गई। शॉप संचालक देवेंद्र सैनी ने पास लगते ठेकेदार मंगरू, उसकी पत्नी व सुभाष पर चोरी में मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सैनी ने बताया कि 12 दिन के अंतराल में 3 चोरी हो चुकी...

यमुनानगर (ब्यूरो): अग्रसैन चौक जगाधरी स्थित सैनी मोटर शॉप में 5वीं दफा चोरी हो गई। शॉप संचालक देवेंद्र सैनी ने पास लगते ठेकेदार मंगरू, उसकी पत्नी व सुभाष पर चोरी में मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सैनी ने बताया कि 12 दिन के अंतराल में 3 चोरी हो चुकी हैं। 2 चोरियां इससे पहले हो चुकी हैं। कुल मिलाकर अब तक 5 लाख का नुक्सान हो चुका है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उन्हें बूूडिय़ा जाना था। जब वे सुबह 5 बजे उठे तो उन्हें शैड से कुछ आवाजें आई। इससे पहले वे चोरों को पकड़ते वे साथ लगते अज्ञापाल सिंह के गोदाम में कूद गए। 

इसी गोदाम में मंगरू चौकीदार व उसकी पत्नी रहती हैं। इन द्वारा प्रयोग की जाने वाली सीढ़ी उनकी दुकान में थी। जब उन दोनों से सीढ़ी के बारे पूछा तो उनके पास जवाब नहीं था। उन्हें आशंका है कि चौकीदार ने अपनी पत्नी व सुभाष के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया है।

उनका कहना है कि जब तक ये तीनों पुलिस जांच में शामिल नहीं होते, तब तक सच्चाई सामने नहीं आ सकती, वहीं शिकायत की पुष्टि करते हुए थाना प्रबंधक जगाधरी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच करेंगे। यदि शिकायत के आधार पर लिखित लोगों की भूमिका सामने आई तो उन पर कार्रवाई तय है। हालांकि इस मामले में तकनीकी पहलुओं पर भी जांच होगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!