मिठाई की 9 दुकानों से जब्त किए 67 घरेलू गैस सिलैंडर

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Jan, 2020 12:39 PM

67 domestic gas cylinders seized from 9 sweet shops

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलैंडरों को जब्त किया। इस दौरान मिठाई की दुकानों के संचालकों ने विरोध भी किया लेकिन विभागीय टीम ने किसी की नहीं सुनी और 9 मिठाई की दुकानों पर...

रोहतक(दीपक): जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलैंडरों को जब्त किया। इस दौरान मिठाई की दुकानों के संचालकों ने विरोध भी किया लेकिन विभागीय टीम ने किसी की नहीं सुनी और 9 मिठाई की दुकानों पर छापेमारी करते हुए 67 घरेलू गैस सिलैंडरों जब्त किया। उन्होंने गैस सिलैंडरों को रोहतक गैस एजैंसी के गोदाम में जमा करवा दिया।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर सुरेश आर्य, सुरेंद्र कादयान व टिंकू ने बताया कि मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलैंडरों के प्रयोग होने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी कड़ी में टीम ने करीब 9 मिठाई की दुकानों पर छापेमारी करते हुए 67 घरेलू गैस सिलैंडरों को जब्त किया। टीम ने सबसे पहले प्रेम नगर के पास शुभम मिष्ठान भंडार, पवन चाट भंडार पर छापेमारी करते हुए घरेलू गैस सिलैंडरों को जब्त किया। इसके बाद टीम डबल फाटक के पास स्थित पूनम स्वीट्स, सैनी स्वीट्स, श्याम मिष्ठान भंडार पहुंची और छापेमारी करते हुए घरेलू गैस सिलैंडरों को जब्त किया।

इसके बाद टीम भिवानी चुंगी स्थित सैनी मिष्ठान भंडार, नागपाल स्वीट्स, बालाजी स्वीट्स, आर. सैनी स्वीट्स पर छापेमारी करने पहुंची और यहां भी घरेलू गैस सिलैंडरों का प्रयोग होते हुए पकड़ा गया। टीम के सदस्यों ने सभी मिठाई की दुकानों से 67 घरेलू गैस सिलैंडरों को जब्त किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने गैस सिलैंडरों को रोहतक गैस एजैंसी के गोदाम में जमा करवा दिया और रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक को सौंप दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!