Punjab: प्रवासी मजदूर की हत्या कर श+व पेड़ से लटकाया, फैली सनसनी

Edited By Vatika, Updated: 11 Nov, 2024 03:46 PM

murder in gurdaspur

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया। समाचार नंबर  2

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में पुराना शाला थानाध्यक्ष करिशमा ने बताया कि सुरेश कुमार पुत्र घुन्नईयां निवासी लखुरी थाना सारागाव जिला जग्गीर चापा राज्य छत्तीसगढ़ हाल निवासी न्यू गुरदासपुर ग्राम उद्योग समिति कलीचपुर ने बयान दिया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र शिवा धीवर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

जिस पर उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु कुछ पता नही चला। लेकिन आज पता चला कि कलीचपुर गांव के कब्रिस्तान में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सुरेश कुमार को मौके पर बुलाया गया तो उन्होंने पुष्टि की कि शव उनके बेटे का है। जिसने बयान दिया कि उसके बेटे को कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नियत से उसके हाथ बांध कर और गले में फंदा डाल कर पेड़ से लटका दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!