चंडीगढ़ में 106 फीट ऊंचा रावण बनेगा आकर्षण का केंद्र, 1 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद

Edited By Vatika, Updated: 20 Oct, 2026 12:49 PM

chandigarh dussehra celebration

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सब्जी मंडी वाले मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सब्जी मंडी वाले मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 106 फीट ऊंचा रावण, 85 फीट का मेघनाथ और 80 फीट का कुंभकर्ण आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस बार रावण की घूमती गर्दन, नाभि से निकलने वाली अमृत कुंड की धारा और आंखों से निकलने वाली आग की चिंगारियां खास आकर्षण होंगी। इसके अलावा सोने की लंका का भी दहन किया जाएगा।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जितेंद्र भाटिया, प्रधान नरेंद्र कुमार भाटिया और जनरल सेक्रेटरी सुशील सोवट ने बताया कि ‘नशा मुक्त चंडीगढ़’ अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नशे के प्रतीकात्मक पुतले का भी दहन किया जाएगा। सूर्यास्त के बाद मंत्रोच्चारण के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को आग लगाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 8 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत चंडीगढ़ पुलिस, निजी सुरक्षा कर्मियों और मंदिर प्रबंधन कमेटी के कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभालने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियों और एंबुलेंस का भी प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम का प्रमुख टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे निकलेगी शोभायात्रा
20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह सेक्टर-47 और सेक्टर-45 से होते हुए शाम 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न रामलीला कमेटियों के कलाकार परशुराम-श्रीराम, रावण-श्रीराम और हनुमान-रावण संवाद प्रस्तुत करेंगे। बच्चों को तीर-कमान, गदा और तलवार जैसे खिलौने भी बांटे जाएंगे।

दो हस्तियों को मिलेगा ‘चंडीगढ़ रत्न अवॉर्ड’
इस बार महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. प्रदीप सिंह वालिया और चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में सब-डिवीजनल इंजीनियर सरबन सिंह को सम्मानित किया जाएगा। समाज और अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उन्हें ‘चंडीगढ़ रत्न अवॉर्ड’ दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!