बाइक सवार ने थ्री-व्हीलर चालक का रास्ता रोक कर की पिटाई

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 01:40 PM

bike rider thrashed a three wheeler driver

मुखीजा कालोनी मोड़ के पास एक बाइक सवार द्वारा थ्री-व्हीलर चालक का रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर.........

पानीपत (सौरव): मुखीजा कालोनी मोड़ के पास एक बाइक सवार द्वारा थ्री-व्हीलर चालक का रास्ता रोक कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है लेकिन परिजनों ने उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। 

घटना की सूचना मिलते ही 8 मरला चौकी से ए.एस.आई. राज कुमार, ई.ए.एस.आई. राम निवास के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल के बयानों के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

मुखीजा कालोनी गली नम्बर 11 निवासी 40 वर्षीय रणजीत ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह अपने थ्री-व्हीलर को लेकर जाटल रोड से अपने घर जा रहा था कि मुखीजा कालोनी मोड़ के पास पहुंचने पर एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुखीजा कालोनी की ओर से आया तथा उसके थ्री-व्हीलर को रोक कर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। 

आरोपी ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे तथा बुरी तरह से घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उसे बाद में पता चला कि मारपीट करने वाला युवक कालोनी का ही रहने वाला मीता था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!