क्या जिंदा है ड्रीम गर्ल हनीप्रीत ?

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 02:16 PM

social media rumors honeypreet is alive or dead

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बलात्कार के आरोपी गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के गायब होने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है...

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बलात्कार के आरोपी गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी और डेरे की ड्रीम गर्ल हनीप्रीत के गायब होने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है । मीडिया और सोशल नैटवर्क पर उड़ी खबरों पर नजर डाली जाए तो  हनीप्रीत के जिंदा होने पर सवालिया निशान लग गए हैं। खूफिया सूत्रों का कहना है कि बाबा राम रहीम ने ही हनी प्रीत को अगवा कर ठिकाने लगा दिया है। इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाबा की चहेती हनीप्रीत जिंदा भी है या नहीं?

PunjabKesari

दरअसल सोशल मीडिया पर अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि नेपाल में हनीप्रीत की लाश मिली है और पुलिस उसकी मौत के कारण तलाश रही है। दावा ये किया जा रहा है कि राम रहीम को ये पता चल चुका था कि हनीप्रीत अपने बयानों से उसके साम्राज्य को ताश के पत्ते की तरह गिरा सकती है इसलिए उसने हनीप्रीत को रास्ते से ही हटवा दिया लेकिन इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। 

PunjabKesariबताया जा रहा है कि पुलिस को हनीप्रीत को लेकर एेसी जानकारी मिली है जिससे उसके होश उड़े हुए हैं लेकिन जानबूझ कर इस खबर को छुपाया जा रहा है। वायरल अफवाहों के मुताबिक पुलिस हनीप्रीत को नेपाल के चप्पे-चप्पे में खोज रही है। खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है। जब राम रहीम को लगा कि वो ज्यादा दिनों तक पुलिस को चकमा नहीं दे पाएगी तो उसने अगवा करवा हनीप्रीत का मुहं हमेशा के लिए बंद करवा दिया । दावा ये भी किया जा रहा है कि हनीप्रीत को आखिरी बार जिस गाड़ी में देखा गया वो भी नेपाल बार्डर के पास यू.पी के एक इलाके में लावारिस हालत में मिली है ।
PunjabKesari
बेशक सोशल मीडिया  में हनीप्रीत के जिंदा होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन सवाल ये भी है कि जो राम रहीम जेल के अंदर हनीप्रीत की रट लगा रहा है उससे मिलने की गुहार कर रहा है वो अपनी चहेती को मारना क्यों चाहेगा? क्या वाकई हनीप्रीत बाबा के लिए खतरा बन चुकी है? ये बात सही है कि हरियाणा पुलिस किसी भी कीमत पर हनीप्रीत को पकड़ना चाहती है  लेकिन वो कहां छुपी है ये किसी को पता नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!