परिवार की उम्मीदों पर फिरा पानी, बारात के दरवाजे पर दस्तक से पूर्व धनराशि ले उड़े चोर

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Dec, 2020 01:42 PM

thieves flee money before knocking on the procession door

2 लड़कियों की घर पर बारात आने को मात्र 6 दिन रह गए और विवाह के लिए एकत्रित धनराशि चोर ले गए हों, उस गरीब परिवार पर क्या बीत रही होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता...

थानेसर : 2 लड़कियों की घर पर बारात आने को मात्र 6 दिन रह गए और विवाह के लिए एकत्रित धनराशि चोर ले गए हों, उस गरीब परिवार पर क्या बीत रही होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जी हां हम बात कर रहे है ज्योतिसर स्थित इंदिरा कॉलोनी के इस दिहाड़ीदार मजदूर परिवार को जिसने अपनी 2 बेटियों की शादी के लिए 1 महीना पहले एक प्राइवेट कंपनी से 60 हजार रुपए का लोन लिया था। ऐसे में परिवार के मुखिया राजू की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के सदस्यों ने उस राशि में 14 हजार रुपए पीड़ित राजू की बीमारी पर व कुछ लड़कियों के लिए सूट पर खर्च कर दिए।

ऐसे में 20 दिन पूर्व जब परिवार रात को सो रहा था कि किसी अज्ञात चोर ने घर में घुसकर पेटी से 46 हजार रुपए निकाल लिए और भाग निकला। सुबह जब परिवार को पता चला तो अपना माथा पीट लिया। परिवार के मुखिया की बीमारी के चलते अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंचा सके। ऐसे में अब जबकि दोनों बेटियों को शादी नजदीक आती जा रही है त्यों-त्यों परिवार की धड़कने बारात आने की नजदीकी से बढ़ती जा रही है। 

इस मामले की जानकारी इंसानियत ग्रुप के सदस्यों तक पहुंची तो उन्होंने इस सारे मामले की जानकारी जुटाने के बाद इस परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया। इसके अलावा इस ग्रुप द्वारा समाज के अन्य दानवीरों से भी इस परिवार की आर्थिक मदद करने की प्रार्थना की है। 

जरुरतमंद लोगों की सहायता करना मानव का कर्तव्य : इंसानियत ग्रुप
इस मामले की जानकारी मिलने उपरांत इंसानियत ग्रुप के सदस्य कर्ण सैनी ने बताया ति जरुरतमंद लोगों की सहायता करना केवल इंसानियत ग्रुप कार्य नहीं बल्कि उन सभी सामथर्य वान लोगों का दायित्व है, जिन्होंने इस संसार में जन्म लिया है। लिहाजा वे इस विवाह के लिए भी अपना योगदान देंगे।

चोरी की नहीं है कोई जानकारी : स्नेही
ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज राम स्नेही ने बताया कि इस परिवार द्वारा उनके पास चोरी की कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बावजूद वे इस बारे इंसानियत के तौर पर मदद अवश्य करेंगे।    

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!