मकान की छत गिरी, दबने से दम्पति और पुत्र घायल

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2019 11:38 AM

house roof collapses pressures kill couple and son

बरसात बंद होने के बाद जहां किसानों ने राहत की सांस ली है, वहीं इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। झांसा में बरसात के कारण एक मकान की छत गिरने से 3 आदमी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने कुरुक्षेत्र के सरकारी

इस्माईलाबाद (शर्मा): बरसात बंद होने के बाद जहां किसानों ने राहत की सांस ली है, वहीं इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। झांसा में बरसात के कारण एक मकान की छत गिरने से 3 आदमी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही बी.डी.पी.ओ. दीनानाथ शर्मा, सरपंच के पति पुनीत मल, पटवारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। 

सूरजभान ने बताया कि गत रात्रि उसके पिता रामनाथ, माता धीरो देवी, भाई चंद्रभान मकान में सोए हुए थे। बरसात के कारण रात्रि करीब 12 बजे मकान की छत गिर गई जिससे तीनों मलबे के नीचे दब गए। शोर सुन वह मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों की मदद से मलबे के नीचे से माता-पिता व भाई को निकाला तथा एल.एन.जे.पी. अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गए।

बी.डी.पी.ओ. का कथन
दीनानाथ शर्मा ने माना कि झांसा में मकान की छत गिरने से 3 लोग घायल हो गए हैं। मकान गिरने वाले का गुलाबी कार्ड है। इनका मकान सरकारी योजना के तहत शीघ्र बनवा दिया जाएगा। प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए लिखा जाएगा।

सरपंच के पति का कथन
पुनीत मल ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसम्भव मदद की जाएगी। दुख की घड़ी में सारा गांव व ग्राम पंचायत पीड़ित परिवार के साथ है। 
पंचायत की ओर से जो भी मदद होगी, की जाएगी। गांव में कई ऐसे मकान हैं जिनकी हालत ठीक नहीं है। उन मकानों की लिस्ट तैयार कर प्रशासन को दी जाएगी ताकि समय रहते मकान दोबारा बनाए जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!