पिस्तौल के बल पर 3 युवकों ने लूटा बाइक और मोबाइल

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 12:41 PM

3 youths on the force of pistol looters and mobile phones

सैक्टर 6 में युवक से शनिवार शाम 3 युवकों ने पिस्तौल के बल पर बुलेट बाइक और मोबाइल को लूट लिया और फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद(प्रदीप): सैक्टर 6 में युवक से शनिवार शाम 3 युवकों ने पिस्तौल के बल पर बुलेट बाइक और मोबाइल को लूट लिया और फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेलवे रोड के रीतिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह काम से अपनी बुलेट बाइक पर नए सैक्टरों की ओर जा रहा था। जब वह सैक्टर नंबर 6 में पहुंचा तो 3 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर काबू कर उससे मोबाइल तथा बुलेट छीन लिया। इसके बाद तीनों युवक छीने गए बुलेट बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने रीतिक की शिकायत पर 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!